पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से होता है शारीरिक विकास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर के एक अशासकीय विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह थे। जिन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जो विद्यालय के द्वारा शिक्षा दी जाती है। इससे बच्चों में शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इस प्रकार कार्यक्रमों से बच्चों में छुपी प्रतिभा उजागर होती है।

सर्व प्रथम मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती मां के आगे दीप प्रज्वालित कर सरस्वती वंदना विद्यालय की छात्राओं ने पेश की गई। तथा कैसियों व हारमोनियम पर, छात्रों ने तथा कांगो पर, कनक, पैड पर, सजल तथा ढोलक पर भ छात्रों ने साथ दिया। तू कितनी अच्छी है ओ मां ओ मां पर दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध। इसके बाद हिंदी नाटक भारत माता के ऊपर तथा अंग्रेजी नाटक प्रकृति मां के ऊपर हुआ देश के विभिन्न प्रदेशों जैसे पंजाबी, राजस्थानी घूमर नृत्य गुजराती गरवा तथा प्री प्राइमरी बच्चों के द्वारा ऊं साई राम और दादी अम्मा पर नृत्य हुआ।

खबरें और भी हैं...