पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pichhor News Mp News Demand For Concrete Action Against Those Who Killed The Cow With A Bomb

बम से गाय को मौत के घाट उतारने वालों पर ठोस कार्रवाई की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम बलदेवपुर में बम से हुई थी गाय की मौत

पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम बलदेवपुर में सूअरों का शिकार करने रखा बम गाय के मुंह में फट जाने से गाय की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इस पर ग्रामीणों ने आरोपियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की मांग की। जानकारी अनुसार विगत 6 मार्च की रात को ग्राम के बलवीर पुत्र गिरवल लोधी, करन लोधी, लखन लोधी ने फील्ड फायरिंग क्षेत्र में सूअरों का शिकार करने रोटी में बम रखा था जो गाय के मुंह में आ गया और गाय की मौत हो गई। ठाकुरदास यादव ने जानकारी देते हुए बताया गाय की मौत के मामले में गांव में पंचायत बिठाई गई। इसमें तीनों लोगों को दोषी मानते हुए 4100 रुपए अर्थदंड से दंडित किया गया था, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने इस घटना में कोई हस्तक्षेप करने की हिमाकत नहीं की। सूचना बीट प्रभारी एसआई प्रकाश सिंह रघुवंशी को दी गई। इस पर उन्होंने बताया कि मैं अभी छुट्टी पर था इसलिए मामला सामने नहीं आ सका। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

घायल गाय जिसकी मौत हो गई।

पुलिस प्रशासन सहित वन क्षेत्राधिकारी ने साधी चुप्पी

अनुविभाग पिछोर के ग्राम बलदेवपुर में आए दिन बम से सूअरों का शिकार किया जा रहा है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी इन वन्य प्राणियों के शिकार पर चुप्पी साधे हुए हैं। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब बम से गाय की मौत हो गई थी।
खबरें और भी हैं...