- Hindi News
- National
- Pohri News Mp News Devotees Perform Jaggery And Coconut At Hanuman Temple
हनुमान मंदिर पर कीर्तन कर बांटा गुड़-नारियल प्रसाद
शिवपुरी|ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमरी में स्थित श्री हनुमान मंदिर पर होली के तीसरे दिन ग्रामीणों ने न केवल मंदिर पर पहुंचकर भजन कीर्तन व संगीत मंडली का आयोजन किया गया। बल्कि मंदिर पर पहुंचकर एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर भाई चारे का संदेश दिया गया। इसके बाद हनुमान मंदिर पर एकत्रित हुए पूरे गांव के ग्रामीणों ने अनूठे तरीके से होली मिलन मनाया गया। ग्रामीण सुबह से ही अपने-अपने घरों से श्रद्धानुसार गुड़ व नारियल सहित अन्य मिठाई लेकर मंदिर पर एकत्रित हुए जहां ग्रामीणों ने भगवान के जयकारों के साथ एक दूसरे को गुलाल व रंग लगाकर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया जहां दोपहर तक गांव के कलाकारों द्वारा भजन व कीर्तन की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गईं।