संभागीय प्रभारी व पर्यवेक्षक का स्वागत करते पूर्व विधायक व अन्य।
कोलारस| केंद्र की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस द्वारा 14 दिसंबर को दिल्ली में रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसी काे लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी संभागीय पर्यवेक्षक युगराज भदौरिया कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। गत दिवस गुना आगमन के दौरान टोल टैक्स फोर लाईन पर पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव ने उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के महासचिव हरवीर सिंह रघुवंशी, ब्लॉक पूर्व अध्यक्ष सोहन गौड, प्रवक्ता ओपी भार्गव, चनदू श्रीवास्तव, शैतान सिंह यादव सहित अनेक कांग्रेसियों ने मुलाकात कर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।