भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर मंडल के द्वारा वृद्ध आश्रम में फल वितरिण कर मनाया गया। जिसमें नगर मंडल अध्यक्ष जयदीप कुशवाह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कुशल संगठक प्रदेशाध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह संपूर्ण प्रदेश का पिछड़ा वर्ग मोर्चा सेवा कार्य कर मनाया जा रहा है। साथ ही उनके दीर्घायु की कामना की जा रही है। इसी क्रम में अस्पताल चौक पर स्थित मंगलम भवन में वृद्धों को फल वितरण एवं मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भागीरथ कुशवाह, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. राकेश राठौर, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मथुरा प्रजापति, नवनीत सेन महामंत्री, आकाश राठौर, मुकुल मौजूद थे।