- Hindi News
- National
- Shivpuri News Mp News Dr Padma Sharma Conferred On Sapna And Literature Achievement On Representation In Kbc
केबीसी में प्रतिनिधित्व करने पर सपना और साहित्य में उपलब्धि पर डॉ. पदमा शर्मा को किया सम्मानित
जेसीआई डायनामिक के आयोजन में प्रदान किए गए वीरांगना प्राइड वुमन अवार्ड 2020
केबीसी में प्रतिनिधित्व करने पर सेलिब्रेटी बनी शहर की सपना बड़ाया और साहित्यिक उपलब्धियों में शहर का नाम देश पटल पर रोशन करने वाली डॉ पदमा शर्मा पदरज को जेसीआई डायनामिक के आयोजन में सम्मानित किया गया। उन्हें वीरांगना प्राइड वुमन अवार्ड 2020 दिया गया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होटल सोनचिरैया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन विशिष्ट महिलाओं के साथ अलग-अलग क्षेत्र में प्रतिनिधित्व कर अपनी पहचान गढ़ने वाली अन्य महिलाओं को सम्मानित किया गया।
आयोजन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रेणु सिंह चंदेल प|ी राजेश सिंह चंदेल,एस पी शिवपुरी ने कहा कि महिलाओं को उनका हक और अधिकार मिले इसलिए समाज में जागरूकता की आवश्यकता है।महिलाऐं पर्यावरण को सहेजने की दिशा में भी आगे आएं, ताकि हम आसपास के वातावरण को हरा-भरा रख सकें। महिला दिवस के मौके पर वह महिलाएं जिन्होंने अपने संघर्ष से अपने जीवन की इबारत लिखी आज उन्हें वीरांगना अवार्ड प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए संस्था बधाई की पात्र है। खास बात यह है कि आयोजकों ने इस दौरान महिलाओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न के साथ एक पौधा भी भेंट किया। जिससे वह पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे सके। इस दौरान कार्यक्रम में राम गुप्ता ने भी अपने विचार रखे।
आयोजन में जेसीआई डायनामिक अध्यक्षा सुषमा पाण्डे, सचिव शशि शर्मा, पूजा सक्सैना, पूजा चानना, वर्षा जैन, आरती शर्मा, विभा रघुवंशी, सीमा शिवहरे, पूजा सक्सैना, कोषाध्यक्ष शशि पाराशर, आनंदिता गांधी, कंचन शर्मा, रंजना शर्मा, पूनम पुरोहित, दीप्ति त्रिवेदी, ज्योति चौकसे, सोनिया सांखला, ज्योति त्रिवेदी, मीना दुबे,किरण उप्पल, वर्षा जैन, उर्वशी चानना, सारिका रघुवंशी, साधना शर्मा, ममता शर्मा, नम्रता गौतम, अरूणा विजयवर्गीय,मोना ढींगरा, तनु गुप्ता, गुंजन केन्द्रीया, विजय लक्ष्मी शामिल रही।
सेवा और संघर्ष के क्षेत्र की महिला प्रतिभाओं को दिया वीरांगना प्राइड वुमन अवार्ड
कार्यक्रम में सेवा कार्यों और संघर्षपूर्ण जीवन जीने वाली महिलाओं को जेसीआई डायनामिक संस्था द्वारा वीरांगना प्राइड वुमन अवार्ड 2020 प्रदान किया गया। इनमें अनीता जैन, सपना बड़ाया, अनीता मिश्रा, रंजीता देशपाण्डे, अल्का श्रीवास्तव, मंजू पाराशर, शुभ्रा शर्मा, ज्योति मजेजी, गीता दीवान, निर्मला गहोई, कंचन जैन, बिन्दु छिब्बर, वंदना शिवहरे, रेखा लढ़ा, मंजू मिश्रा, अर्चना श्रीवास्तव, प्रमोद मिश्रा, डॉ. पदमा शर्मा, स्नेहलता अग्रवाल, माधुरी अरोरा, रिया माथुर, कल्पना शर्मा, सुषमा गौतम, सरिता त्यागी, गीतांजलि, निशि भार्गव, वैशाली पाल, वर्षा श्रीवास्तव, साधना सक्सैना, रुक्मिमणि, नेहा भार्गव, लीला धाकड़, मालती जैन, निशा माथुर, अपूर्वा श्रीवास्तव, परवीन मेहरोत्रा, तन्वी बाथम, तनुश्री, हिमांशी अटेरिया, ममता सेठ, प्रतिभा एवं मंजू मिश्रा शामिल रही।
एसपी राजेश सिंह चंदेल की धर्मप|ी को पौधा भेंट करते हुए।