शौचालय के लिए खोदे गड्ढे खुले, हादसे की आशंका
करैरा क्षेत्र के ग्राम खड़ीचा में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिव की मनमानी के चलते मूलभूत सुविधा नहीं मिल पा रही है।
एक और स्वच्छता अभियान के तहत सुलभ शौचालय गांव की सुविधा के लिए बनाए गए हैं। वहीं ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिव द्वारा गुणवत्ता ही शौचालयों का निर्माण कर शासन स्तर की राशि को निकाल लिया गया है। इतना ही नहीं शौचालय के स्थान पर जानलेवा गड्ढे और टूटी सीटें लगा कर निर्माण करा दिया गया है यह एक मामला ही नहीं ऐसे ही गांवों में बने श्मशान घाट इसके भुगतान की राशि निकाली गई है। इसके अलावा निर्माण न होने एवं रास्ता होने की वजह से भी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं लोगों को परेशानी निर्माण से है। इस संबंध में ग्रामीण अरविंद पाठक ने बताया कि गांव में सरपंच -सचिव द्वारा यदा-कदा ही आकर लोगों से मुलाकात की जाती है। पाती है। वहीं स्थानीय न होने की वजह से भी यह लोगों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं।
खुले गड्ढे होने से हादसे की आशंका
ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय के कई गड्ढे खुले होने से इनमें अंधेरे में गिरकर हादसे की आशंका बनी रहती है। साथ ही इन गड्ढों में पानी व गंदगी भरने से मच्छर आदि फैलता रहता है। साथ ही बदबू आने से लोगों में संक्रामक बीमारियों की आशंका बनी रहती हैं। ग्रामीणों ने जल्द ही गड्ढों का भरवाने की मांग की है।
करैरा में अधूरा शौचालय और खोदा गया गड्ढा।