पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivpuri News Mp News Ekta Parishad Bid Start Agricultural College In Camp

एकता परिषद बोली- शिविर में शुरू हो कृषि महाविद्यालय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिवपुरी के किसान भी प्रगतिशील बन सकें और वह कृषि के क्षेत्र में उपयोगी जानकारी हासिल कर दोगुनी फसल ले सकें इसके लिए जिले में कृषि महाविद्यालय की शुरुआत होनी चाहिए। कृषि के क्षेत्र में किसानों को नई तकनीक की जानकारी की आवश्यकता हमेशा रहती है। इसके लिए यदि जिले में महाविद्यालय खुल जाएगा तो इससे बड़ी राहत किसानों को मिलेगी।

किसान एकता परिषद के संयोजक रामहेत पटेल ने बताया कि जिन किसानों के शासन ने ऋण माफ करे हैं वह तो ठीक है, लेकिन किसानों के लिए नई और उन्नत तकनीक की समय-समय पर जानकारी मिल सके इसके लिए किसानों को एक नए महाविद्यालय की शिवपुरी में आवश्यकता है। इससे जहां किसानों को नई जानकारी मिलेगी। वहीं जिले के युवाओं को यहीं एग्रीकल्चर की पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। उन्हें अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा। सरकार ने किसानों को पशुपालन और बागवानी की कई योजनाएं चलाई हैं वह सही हैं, लेकिन इन योजनाओं की जानकारी जब वैज्ञानिक तरीके से कृषि महाविद्यालय से मिलेगी तो किसानों को और अधिक लाभ मिलेगा।

किसान एकता परिषद के किसान श्रीकृष्ण गोपालपुर, रामप्रकाश करसेना, बहादुर सिंह, जहांगीर केशव सिंह, कैलाश, दामोदर, जयसिंह, केदार आदि ने यह मांग शासन से की है।

खबरें और भी हैं...