पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Badarwas News Mp News Electricity Company Raised Transformer Notice Given To Government Departments When The Bill Was Outstanding

बिल बकाया होने पर बिजली कंपनी ने उठाए ट्रांसफार्मर, सरकारी विभागों को दिए नोटिस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

किसानों के 5 ट्रांसफार्मर उठाए हैं, 25 की सप्लाई बंद

बदरवास में बिजली कंपनी द्वारा चलाए जा रहे बिल वसूली अभियान को लेकर किसानों ने बिजली कंपनी पर बिल वसूली को लेकर बिजली कंपनी के अधिकारियों पर भेदभाव करने के आरोप लगाए हंै। किसानों का कहना है कि हमारे बिल बकाया होने पर बिजली कंपनी न केवल बिजली सप्लाई बंद कर रही है बल्कि खेतों के पास लगे खंभों पर रखे ट्रांसफार्मर को भी उठा रही है।

अभी तक बदरवास ग्रामीण क्षेत्र से 5 से अधिक किसानों के ट्रांसफार्मर बिजली कंपनी के अधिकारी व कर्मचारियों ने उठा लिए हैं। वहीं 25 ट्रांसफार्मर की सप्लाई बंद की है, जबकि बदरवास में स्थित शासकीय विभागों पर 1 करोड़ के लगभग बिजली बिल बकाया है, इसके बाद भी बिजली कंपनी ने शासकीय विभागों की न तो बिजली सप्लाई बंद की है और न ही उनके ट्रांसफार्मर उठाए हैं, जबकि उन्हें वसूली करनी है, तो शासकीय विभाग व किसानों से समान भाव से कार्रवाई करें। किसानों की तरह विभागों के भी ट्रांसफार्मर उठाए। वहीं बिजली कंपनी के जेई सत्येंद्र सक्सेना का कहना है कि सरकारी विभागों को नोटिस जारी किए है जल्द उनके भी कनेक्शन काटे जाएंगे। हम किसी से कोई भेदभाव नहीं कर रहे हैं।

किसानों का आरोप- बदरवास में कई सरकारी विभागों पर बकाया, उनकी बिजली नहीं काटी

शासकीय विभागों के 216 कनेक्शन हंै और इन पर एक रोड़ से अधिक का बिजली कंपनी का बिल वकाया है। इतना ही नहीं इसके पुलिस थाना, जनपद पंचायत कार्यालय, नगर परिषद कार्यालय, शासकीय स्कूल, पशु विभाग सहित अन्य शासकीय विभागों पर 1 लाख से 2 व 3 लाख तक का बिल बकाया होने के बाद भी बिजली कंपनी द्वारा उनके ट्रांसफार्मर नहीं उठाए हैं जबकि किसानों के धड़ाधड़ ट्रांसफार्मर उठाकर उन्हें बिजली विहीन किया जा रहा है। किसान लखन निवासी मगरौल, सिया बाई निवासी मांगरौल, लखेरा पुत्र प्यारेलाल, प्रेमनारायण पुत्र हरलाल, लक्ष्मीनारायण ओझा, अनिल ओझा सहित अन्य के कनेक्शन काट दिए हैं।


भेदभाव का आरोप

बिजली बिल लंबे समय से जमा न करने वाले किसानों से बिल जमा करने कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कहा, लेकिन जब किसानों ने बिल जमा नहीं किए तो बिजली कंपनी ने न केवल किसानों की बिजली सप्लाई बंद की बल्कि उन्होंने खेत पर लगे खंभों पर रखे 5 ट्रांसफार्मरों को बिजली कंपनी के अधिकारी व कर्मचारियों ने उठाकर कंपनी के परिसर में रख लिया है।

बिजली ट्रांसफार्मर हटाने के लिए तारों को हटाता कर्मचारी।

सिर्फ किसानों की ही काटी जा रही है बिजली

प्रेमनारायण,किसान, बदरवास

मेरा काट दिया कनेक्शन

रामसिंह कुशवाह, किसान, बदरवास

कोई भेदभाव नहीं किया

सत्येंद्र सक्सैना, जेई बिजली कंपनी
खबरें और भी हैं...