पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivpuri News Mp News Facilities Like Big Stations Will Be Available At Shivpuri Railway Station Vip Waiting Room Will Be Made

शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर मिलेंगी बड़े स्टेशनों की तरह सुविधाएं, वीआईपी वेटिंग रूम बनेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीआरएम ने किया निरीक्षण, बोले- रेलवे स्टेशन का किया जाएगा कायाकल्प

भोपाल मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ने अधीनस्थों के साथ शुक्रवार को शिवपुरी रेलवे स्टेशन पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीआरएम ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बड़े रेलवे स्टेशनों की तरह शिवपुरी स्टेशन पर भी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए शिवपुरी रेलवे स्टेशन बिल्डिंग का कायाकल्प किया जाएगा। स्टेशन पर वीआईपी वेटिंग रूम भी बनाया जाएगा।

डीआरएम उदय बोरवणकर शुक्रवार सुबह रेलवे स्टेशन पहुंचे। डीआरएम ने बताया कि शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर जगह पर्याप्त है। यहां हरियाली के लिए गार्डन, एप्रोच ठीक कराने की जरूरत है। प्लेटफार्म को भी ऊंचा किया जाएगा। मेजर स्टेशन पर जो सुविधाएं हैं, वह मिलेंगी। स्टेशन बिल्डिंग पर बड़ा तिरंगा झंडा भी लगाया जाना है।

ग्वालियर तक विद्युतीकरण में 2-3 महीने और लगेंगे

गुना से शिवपुरी तक विद्युतीकरण के संबंध में डीआरएम ने कहा कि घाटीगांव तक लाइन जल्द चालू हो जाएगी। ग्वालियर तक भी दो से तीन महीने में काम पूरा हो जाएगा। बरसात और पथरीली जमीन की वजह से काम में देरी हो रही है।

रेलवे डीआरएम उदय बोरवणकर निरिक्षण के दौरान चर्चा करते हुए।
खबरें और भी हैं...