त्योहार... स्कूली बच्चों ने खेली सूखी होली
शिवपुरी| शहर के किड्जी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने होली के अवसर पर गुलाल और फूलों के रंग से होली खेली। इस दौरान स्कूल संचालक अनीता सिंह और अतुल सिंह ने जहां बच्चों को होली के रासायनिक रंग से बचने को कहा वही बच्चों से अपनी खुशी गुलाल लगाकर मनाने को कहा। इस दौरान फूलों की होली खेल बच्चों ने और स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगों के पर्व की खुशी मनाई।