- Hindi News
- National
- Shivpuri News Mp News First Played Holi With Flowers And Then Honored Excellent Women
पहले फूलों से होली खेली और फिर उत्कृष्ट महिलाओं का किया सम्मान
महाराजा अग्रसेन परमार्थ सेवा समिति की महिला इकाई का कार्यक्रम
पहले फूलों से होली खेली और फिर समाज में उत्कृष्ट पहचान बनाने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। यह आयोजन महाराजा अग्रसेन परमार्थ सेवा समिति महिला इकाई शिवपुरी द्वारा अग्रसेन सभागार में किया गया। इसमें भगवान राधा कृष्ण के नृत्य की अनूठी प्रस्तुति भी दी गई।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला निर्भया प्रभारी गायत्री इटौरिया ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के रुप में 8 मार्च के दिन को मनाया जाता है, लेकिन महिलाएं आज भी सशक्त नहीं हो पाई हैं। हमें समाजसेवी संगठनों के माध्यम से ऐसे प्रयास करना चाहिए कि समाज संगठित होकर महिलाओं को जागरूक करे और यह जागरूकता महिलाओं के लिए बेहतरीन पहल होगी। आयोजन में सूबेदार प्रियंका घोष ने कहा कि होली पर्व की खुशी तो यहां फूलों की होली खेलकर और देखकर हम सबने मनाई ही है। आइए एक पहल ऐसी भी करें जो समाज में जागरूकता का संदेश दे। बेटियों को पढाएं, उन्हंे आगे बढाएं और उनको इतना सशक्त बनाएं कि वह अपनी पहचान खुद गढ़ सकें। गहोई समाज की सचिव तरुणा गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि बहुत पहले एक गाना सुना था, साथी हाथ बढाना, जो हमें एक दूसरे के सहयोग की प्रेरणा देता था। बस महिलाओं को एक दूसरे के सहयोग के लिए ऐसे ही एकजुट होना है। आयोजन के पूर्व में स्वागत भाषण संस्था की अध्यक्ष रेणु सिंघल ने दिया जबकि संचालन समिति की भारती गर्ग ने किया। आयोजन में महिलाओं का सम्मान पुष्पहार और प्रतीक चिन्ह देकर किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुषमा अग्रवाल, महामंत्री उषा मंगल, सह महामंत्री कीर्ति अग्रवाल, उपाध्यक्ष निधि अग्रवाल, सुमन मित्तल, प्रचार मंत्री दीपा अग्रवाल, गौरी अग्रवाल आदि समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में शामिल महराजा अग्रसेन परमार्थ सेवा समिति की सदस्य।