पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Krera News Mp News Fit India Indo Tibetan Border Police Personnel Run 42 Km

फिट इंडिया: 42 किलोमीटर दौड़े भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आरटीसी में आयोजित हुआ फिट इंडिया कार्यक्रम

भारत तिब्बत सीमा पुलिस आरटीसी करैरा में फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत 42 किमी लंबी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता भंवर सिंह उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा फिट इंडिया कार्यक्रम की गई। यह प्रोग्राम भारत सरकार के प्रयास के तहत के देश के लोगों को स्वस्थ रखने के उद्देश्य को सफल बनाना है ताकि भारत के लोग स्वस्थ्य व सभी कार्यों के लिए फिट-फोर रह सकें। इस प्रोग्राम के तहत संस्थान में विभिन्न प्रकार के फिटनेस कार्यक्रम चलाए जाते हैं।

इन प्रोग्रामों के तहत योगाभ्यास, व्यायाम, रेस, गेम्स, मैराथन दौड़ आदि आते हैं। इन सब गतिविधियों में भाग लेने से देश के लोग स्वस्थ रहने के मकसद को पूरा करते है। अच्छा स्वास्थ्य देश को उर्जावान बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। इसी प्रोग्राम के तहत आरटीसी में 42-किमी की मैराथन रेस का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के अधिकतर पदाधिकारियों ने भाग लिया।

फिट इंडिया कार्यक्रम में शामिल आईटीबीपी के जवान।
खबरें और भी हैं...