पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivpuri News Mp News Five Police Stations Changed In Charge Sikarwar Bairad Ti

पांच थाना प्रभारी बदले, सिकरवार बैराड़ टीआई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में एक टीआई और 11 एसआई के तबादले

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी ने जिले में थानों में फेरबदल किया है। पुलिस लाइन में मौजूद टीआई सुरेंद्र सिंह सिकरवार को बैराड़ थाने की कमान सौंपी है। जबकि ग्यारह अन्य उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं जिसमें से चार एसआई को थानों की कमान सौंपी है।

एसपी राजेश सिंह चंदेल ने पुलिस लाइन में पदस्थ टीआई सुरेंद्रसिंह सिकरवार को बैराड़ थाना प्रभारी बनाया है। बैराड़ में पदस्थ एसआई उमेश उपाध्याय को रन्नौद थाना प्रभारी बनाया है। इसी तरह सिटी कोतवाली में पदस्थ एसआई सुनील राजपूत को सिरसौद थाना प्रभारी बनाया है। डीसीबी/डीसीआरबी प्रभारी रामराजा तिवारी को इंदार थाने का प्रभार सौंपा है। लुकवासा चौकी प्रभारी मनीष चौहान को गोपालपुर थाना प्रभारी बनाया है।

कोलारस थाने से एसआई रविंद्र सिकरवार को एडी प्रभारी बनाया है। कोलारस थाने से एसआई रामेश्वर शर्मा को शिकायत शाखा डीपीओ भेजा है। फिजीकल थाने से एसआई अजय मिश्रा को करैरा थाने, पुलिस कंट्रोल रूम से एसआई प्रियंका जैन को कोतवाली थाने और कोतवाली थाने से एसआई पूर्णिमा लाबे को महिला प्रकोष्ठ शिवपुरी भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...