पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अवैध शराब बनाती पांच महिलाएं पकड़ीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गूडर गांव से 270 लीटर शराब से भरे दो ड्रम किए जब्त

पिछोर अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले ग्राम गूडर खनियांधाना से शनिवार को अबकारी पुलिस ने हाथ भट्टी से बनी 270 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पांच महिलाएं गिरफ्तार कर ली हैं।

जानकारी के अनुसार अनिरुद्ध खानवलकर आबकारी उप निरीक्षक वृत्त पिछोर द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में शनिवार को ग्राम गूडर गोमुख तिराहा कंजर डेरे से आबकारी पुलिस ने आगामी त्योहार को देखते हुए शराब माफिया को कार्रवाई की जद में लिया। इसमें अनिरुद्ध खानवलकर द्वारा कंजर डेरे पर पहुंचकर आरोपी विनीता प|ी रानू कंजर, शिमला प|ी गुलाब कंजर, सोना प|ी महेश कंजर, अनीशा प|ी बल्लू कंजर एवं लक्ष्मी प|ी अभिषेक कंजर को गिरफ्तार उनके कब्जे से लाहन से बनी 270 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब से भरे 2 नीले रंग के ड्रम को बरामद किया है। साथ ही पकड़ी गई पांचों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया है।

आबकारी पुलिस की गिरफ्त में अवैध शराब बनाने वाली महिलाएं।
खबरें और भी हैं...