- Hindi News
- National
- Shivpuri News Mp News For The First Time An Effigy Of A Leader Of The Scindia Family Burnt Slogans Against Rathkheda
पहली बार सिंधिया घराने के किसी नेता का पुतला फूंका, राठखेड़ा के खिलाफ लगे नारे
भाजपा में यशोधरा राजे के होने से भाजपाइयों ने भी कभी ज्योतिरादित्य का पुतला नहीं फूंका था
पोहरी विधानसभा के बैराड़ नगर में शनिवार की शाम कुछ युवकों ने मुख्य चौराहे पर आकर पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और विधायक का पुतला जला दिया। इस दौरान सुरेश राठखेड़ा मुर्दाबाद के नारे लगाए। किसान कांग्रेस के बैनर तले पुतला दहन की बात सामने आ रही है। पुतलों पर पूर्व सांसद और विधायक के फोटो लगाकर लाए थे।
जानकारी के अनुसार किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री प्रदीप उर्फ छोटू रावत के नेतृत्व में शनिवार की शाम 10 से 12 युवक बैराड़ के मुख्य चौराहे पर पहुंचे। दो पुतले लाकर पहले नारेबाजी की। कांग्रेस के झंडे थामे युवकों ने विधायक के खिलाफ सुरेश राठखेड़ा मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं युवा यह भी कहते दिखे कि दादा गए गोरों में, पोते गए चोरों। साथ ही सोनिया गांधी जिंदाबाद के भी नारे लगाए गए। प्रदेश महामंत्री प्रदीप उर्फ छोटू रावत का कहना है कि उनके नेतृत्व में सिंधिया और विधायक का पुतला जलाया।
बैराड़ किसान कांग्रेस पोहरी विधायक सुरेश धाकड़ का पुतला जलाते हुए।