- Hindi News
- National
- Dinara News Mp News Frightened Villagers Said The Electric Line That Passes Over The Balcony Gets Electrocuted
भयभीत ग्रामीण बोले- छज्जों के ऊपर से गुजरी विद्युत लाइन से लग जाता है करंट
जेई ने कहा- नियम विरुद्ध लाइन के नीचे बनाए मकान, अब हटाने में होगी मुश्किल
दिनारा कस्बे की बिजली कंपनी का अमला सालभर मेंटेनेंस कार्य करता है, लेकिन इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं है। हर जगह बिजली के तार झूलते हुए नजर आ रहे हैं। कहीं पर बिजली के तार पेड़ों से टकरा रहे हैं तो कई जगह घर की छत पर झूल रहे हैं। हालत यह है कि बिजली के तार पेड़ों की टहनियों से टकराते नजर आ रहे हैं। कई बार कंपनी मरम्मत कार्य के लिए बिजली काटती है, लेकिन इसके बाद भी इस तरह की लापरवाही साफ दिखाई देती है। इसे लेकर ग्रामीणों का कहना है कि छज्जों व छत के ऊपर से गुजरे बिजला के तारों से करंट का खतरा रहता है। इसके अलावा पूर्व में एक युवक को करंट भी लग चुका है। वहीं जेई एसपी जैन का कहना है कि लाइन पहले से ही डली हुई है, लेकिन लोगों ने नियम विरुद्ध लाइन के नीचे मकान बना लिए हैं इसलिए अब लाइन को हटाने में मुश्किल होगी। खासबात यह है कि इन लाइनों से सर्वाधिक परेशानी बारिश के समय होती है और आंधी चलने से यह तार टूट जाते हैं। उस समय पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो जाती है।
इन जगहों पर झूल रहे हैं तार: बिजली के तार कई जगह पर पेड़ों से टकरा रहे हैं। इससे करंट फैलने का डर बना है। कंपनी के अमले को इन तारों के बीच से पेड़ों की टहनियों को काटना होता है, लेकिन इसे कई बार अनदेखा कर दिया जाता है। यही कारण राधा-कृष्ण मंदिर के पास ग्राम पंचायत मेन मार्केट पोस्ट ऑफिस के पास पेड़ों से तार लगे हुए हैं। इसी तरह बांसों के बीच भी बिजली तार झूल रहे हैं। गहोई धर्मशाला के पास भी बिजली के तार कई जगह पर पेड़ों से टकरा रहे हैं। इन टहनियों को हटाना जरूरी है।
दिनारा में छज्जाें के ऊपर लटके बिजली के तार।
युवक को लग चुका है करंट
कस्बे में हनुमान मंदिर के पास तार टूट कर रमेश झा के ऊपर गिरा था इसके बाद मौके पर लोगों ने तुरंत बिजली घर फोन कर लाइट कटवा दी थी इससे झा की जान बच गई थी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इसी प्रकार अन्य लोगों को भी इन तारों से करंट का खतरा बना हुआ है।
पेड़ों से टकरा रहे हैं तार
ब्रजेश त्रिवेदी, निवासी दिनारा
नियम विरुद्ध बने हैं मकान
एसपी जैन, विद्युत विभाग जेई दिनारा