गहोई सेवा समिति का नेत्र परीक्षण शिविर 22 को
किसी की आंखों की रोशनी लौटना जीवन का सर्वोत्तम पुण्य कार्य होता, इसी दिशा में दिनारा गहोई सेवा समिति द्वारा अष्टम नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन 22 मार्च को गहोई धर्मशाला में सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। शिविर में आनंदपुर के नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा नेत्र परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण के बाद मोतियाबिंद मरीजों को नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए बस द्वारा आनंदपुर ले जाया जाएगा। ऑपरेशन बस द्वारा नि:शुल्क यथा स्थान छोड़ा जाएगा। नेत्र परीक्षण शिविर आयोजन गहोई सेवा समिति की आरती जयजय वकील, भावना केके रूसिया पत्रकार, आलोक कसाव, राहुल नगरिया, नीलेश गुप्ता, शुभम कनकने, अमित नीखरा, राजा कंथरिया, शिब्बू खरया, शिवम रावत की ओर से माइक, टेंट, चाय, पानी व भोजन पैकेट की व्यवस्था की जाएगी।