पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivpuri News Mp News Germany39s Couple And New Zealand39s Young Lady Stopped Here And Returned Officials Don39t Even Know

जर्मनी की दंपति अाैर न्यूजीलैंड की युवती यहां रुककर लौट गईं, अफसरों को पता तक नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तैयारी का दावा कर रहा है। लेकिन आठ से दस दिन के भीतर जर्मनी की एक दंपति शिवपुरी होकर लौट गई है। न्यूजीलैंड से युवती शिवपुरी आई और तलाक लेकर भी चली गई। कनाडा से भी दो व्यक्ति बांसखेड़ी गांव आकर बीस से बच्ची दिन ठहरकर चले गए हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग को इस बारे में पता तक नहीं है। बाहर से आने वाले लोगों की निगरानी की जिला मलेरिया अधिकारी पर जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी होटलों मे लिखित सूचना देने की बात कही है। लेकिन दैनिक भास्कर ने होटलों में पड़ताल की तो पता चला कि कोई भी पत्र नहीं भेजा गया। टूरिस्ट विलेज में यूएसए से आया सैलानी तीन दिन ठहरा। इस बात की लिखित सूचना होटल प्रबंधन ने विभाग को भिजवाई। लेकिन उस पत्र को किसी ने निकालकर तक नहीं देखा। कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गंभीर नहीं है।

ग्वालियर बायपास स्थित होटल सोनचिरैया में रुकने 6 मार्च को जर्मनी से एक दंपत्ति पहुंचा। होटल संचालक अमिताभ त्रिवेदी ने बताया कि दंपत्ति को होटल में नहीं ठहराया। इसके बाद जर्मनी का दंपति कहां गया, उन्हें जानकारी नहीं। वहीं टूरिस्ट विलेज होटल में 6 मार्च को यूएसए से आया सैलानी एडम इरविन जानसन आया और 8 मार्च को चला गया। होटल मैनेजर ने 7 मार्च को सीएमएचओ को सूचना दी थी। सैलानी के बारे में अवगत कराया था। लेकिन विभाग की तरफ से किसी भी अधिकारी ने सुध नहीं ली।

सीएमएचओ डॉ एएल शर्मा ने मलेरिया अधिकारी डाॅ लालजू शाक्य को रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी है। होटलों को लिखित सूचना के बारे में पूछने पर डॉ. शाक्य ने कहा कि होटलों को पत्र पहुंचा दिए हैं। शनिवार को दैनिक भास्कर ने टूरिस्ट विलेज, तरुण रेजीडेंस, होटल ग्रीन व्यू में संपर्क किया तो मैनेजरों ने किसी भी पत्र से इनकार कर दिया।

कोरोना वायरस

अधिकारी: सभी होटलों को पत्र जारी किया, भास्कर पड़ताल : किसी भी होटल में सूचना तक नहीं दी

जिला अस्पताल में बना आईसोलेशन वार्ड जिसमें तीन बेड रखे गए हैं।

पति से तलाक लेकर मायके कैलवाड़ा या न्यूजीलैंड गई, किसी को नहीं पता

शहर के नजदीकी बड़ागांव निवासी युवक की शादी कैलवाड़ा निवासी युवती से शादी हुई थी। शादी के बाद युवती न्यूजीलैंड में रहने लगी। बात नहीं बनी तो तलाक लेने होली के दूसरे दिन शिवपुरी आई। तलाक हो जाने के बाद रचना नामक युवती वापस चली गई। युवती मायके कैलवाड़ा में है या न्यूजीलैंड चली गई है। इस बात की जानकारी विभाग को नहीं है। इसी तरह बांसखेड़ी गांव में नरेंदर सिंह के घर उनके दो भाई हैप्पी व बग्घे सिंह कनाडा से आए थे। बीस से पच्चीस दिन गांव रुकने के बाद वापस चले गए हैं। इनकी भी सूचना विभाग के पास नहीं है।

सभी आंगनबाड़ी केंद्र 31 मार्च तक बंद रहेंगे, घर पर मिलेगा पोषण आहार

कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सभी आंगनबाड़ी केन्द्र 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में दर्ज 3 से 6 साल के बच्चों को भी आंगनबाड़ी के अन्य हितग्राहियों के साथ टेक होम राशन दें। बच्चों के वजन एवं ऊंचाई गृह भेंट के दौरान मापें।

विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस कार्यक्रम स्थगित

विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस को लेकर हर साल की तरह 15 मार्च को होने वाला कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। जिला आपूर्ति अधिकारी नारायण शर्मा ने बताया है कि कार्यक्रम अब आयोजित नहीं किया जाएगा।

सांसद यादव ने सीएमएचओ को पत्र लिखा, जानकारी मांगी

गुना-शिवपुरी सांसद डॉ केपी यादव ने कोरोना वायरस को लेकर सीएमएचओ शिवपुरी को पत्र लिखा है। सांसद ने पूछा है कि शिवपुरी जिले में कोरोना वायरस व उससे जनित बीमारी के संक्रमण से बचने के लिए अभी तक क्या-क्या तैयारी की गई है और जिले में कितने और कहां आइसोलेटेड वार्ड बनाए हैं।

सूचना न देने की जानकारी

अनुग्रहा पी., कलेक्टर शिवपुरी
खबरें और भी हैं...