- Hindi News
- National
- Dinara News Mp News Ghoi Samaj Meeting On Mass Marriage Conference Tomorrow
गहोई समाज: सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर बैठक कल
कमलेश्वर मंदिर करारखेड़ा में आयोजित की गई है बैठक
गहोई समाज चौरासी क्षेत्र व सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारी को लेकर एक ही दिन अलग-अलग उद्देश्य को लेकर दो बैठक कमलेश्वर मंदिर करारखेड़ा पर 15 मार्च रविवार को आयोजित होगी।
चौरासी क्षेत्र अध्यक्ष शिवशंकर सेठ व मंत्री रामकुमार निगोती ने संयुक्त रूप से बताया कि चौरासी क्षेत्र की नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम सत्र की बैठक रविवार को सुबह 10.30 बजे से साढ़े बारह बजे तक कमलेश्वर मंदिर करारखेड़ा पर आयोजित होगी। इसमें स्थानीय पंचायतों के निर्वाचन पर विशेष चर्चा सहित अनेक बिंदुओं पर विचार विमर्श कर निर्णय लिए जाएंगे। द्वितीय सत्र की बैठक दोपहर 1 बजे से विवाह सम्मेलन के आयोजन को लेकर होगी। विवाह सम्मेलन के मार्गदर्शक एमएल गेंड़ा ने बताया कि 26 अप्रैल अक्षय तृतीया पर गहोई समाज चौरासी क्षेत्र का 12वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाना है। इसकी तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की जाएगी।
सम्मेलन के लिए अभी तीन पंजीयन हो चुके हैं
बैठक में सामाजिक बंधुओं को विवाह सम्मेलन की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। विवाह सम्मेलन पंजीयन प्रभारी संजीव छिरौलया ने बताया कि अभी तीन पंजीयन हो चुके हंै। विवाह पंजीयन के लिए पिछोर, शिवपुरी, करैरा, भौंती, दिनारा में भी पंजीयनकर्ताओं से संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं।