- Hindi News
- National
- Shivpuri News Mp News Girlfriend Killed Her Son By Stabbing Him With Knife
प्रेमिका साथ चलने को राजी नहीं हुई तो प्रेमी ने उसके बेटे की चाकू घोंपकर कर दी हत्या
हमले में प्रेमिका घायल, सनकी प्रेमी ने भी आत्महत्या की कोशिश
बामौरकला के गताझलकुई गांव में एक सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के नौ माह के मासूम बेटे की चाकू घोंपकर हत्या कर दी है। हमले में प्रेमिका गंभीर रूप से घायल है। आरोपी प्रेमी ने खुद के पेट व गर्दन पर चाकू मारकर आत्महत्या की कोशिश की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल आरोपी को इलाज के लिए शिवपुरी जिला अस्पताल भेजा गया है।
उर्मिला उर्फ लक्ष्मी (24) प|ी अशोक आदिवासी ससुराल कम्ठाना उज्जैन अपने 9 माह के बेटे सुखदीप आदिवासी व पति के साथ बहन नेवा आदिवासी की शादी में 14 फरवरी को गताझलकुई गांव आई थी। पति वापस कम्ठाना लौट गया। होली के दिन मंगलवार को आरोपी बल्लू उर्फ बलराम आदिवासी निवासी ग्राम श्यामगढ़ (चंदेरी) आया। शादी से पहले उर्मिला उर्फ लक्ष्मी से प्रेम प्रसंग के चलते आरोपी बलराम अपने साथ चलने की जिद करने लगा। लक्ष्मी ने साथ चलने से इनकार कर दिया। गुस्से में आरोपी बलराम ने सबसे पहले नौ माह के सुखदीप के पेट में चाकू से हमला बोल दिया। इसके बाद लक्ष्मी के पेट में चाकू मारे और मौके से भाग निकला। पुलिस ने मां-बेटे को जिला अस्पताल शिवपुरी भिजवाया। डॉक्टर ने बच्चे सुखदीप को मृत घोषित कर दिया और गंभीर हालत के चलते लक्ष्मी आदिवासी को ग्वालियर रैफर किया गया है।
नौ माह का मृत बच्चा सुखदीप।
आरोपी को घायल अवस्था में घर से पकड़ा
बामौरकला थाना प्रभारी रामेंद्रसिंह चाैहान ने बताया कि आरोपी को बुधवार की सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने पेट और गर्दन पर चाकू मार लिया था। गंभीर हालत के चलते इलाज के लिए शिवपुरी जिला अस्पताल शिवपुरी भर्ती कराने के लिए रैफर किया है।