पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बालिका छात्रावास की छात्राओं ने खेली होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

परीक्षा के चलते छात्राएं अपने घर नहीं गईं थीं

वैसे तो अधिकांश आवासीय शैक्षणिक संस्थानों में त्योहार के अवसर पर छात्र अवकाश लेकर अपने-अपने घर जाकर परिवार के साथ त्योहार मनाते हैं पर भौंती के ग्राम ढला के बालिका छात्रावास की छात्राओं ने प्रभारी आरती गुप्ता के साथ होली का त्योहार मनाया। छात्रावास प्रभारी ने भी छात्राओं को गुलाल रंग से सराबोर कर परिवार जैसा माहौल बना दिया।

आरती गुप्ता ने बताया कि छात्रावास की लड़कियों ने परीक्षा के चलते अपने घर न जाने का फैसला किया था बालिकाओं को होली का त्योहार फीका न लगे इसलिए मैंने उनके साथ होली खेलने की योजना बनाई और बड़े ही हर्षोल्लास के साथ छात्राओं ने गुलाल रंग लगाकर होली खेली साथ ही आज के भोजन में दाल बाटी भी बनवाई। छात्रा राखी ने बताया की हमारी मेम सभी त्योहार को हमारे साथ खुशी-खुशी मनाती हैं इसलिए हमें घर की भी याद नहीं आती है। होली के अवसर पर रंग गुलाल से खेलकर बड़ा मजा आया।

बालिका छात्रावास में प्रभारी के साथ होली खेलती छात्राएं।
खबरें और भी हैं...