पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivpuri News Mp News Government Land Not Freed Now Illegal Plotting Started Near Kathmai And Gaushala

सरकारी जमीन मुक्त नहीं कराईं, अब कठमई और गोशाला के पास होने लगी अवैध प्लॉटिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रदेश में सियासी उठापटक के बीच प्रशासन की शिवपुरी शहर में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने की मुहिम एक तरह से बंद हो हो गई है। हालात यह है कि मौजूदा अतिक्रमण हटाकर सरकारी जमीन मुक्त नहीं कराईं हैं, ऐसे में माफिया नई जमीन तलाश कर प्लाटिंग करने लगा है। शहर की कठमई बस्ती के पीछे और गोशाला के नजदीक सरकारी जमीन पर प्लाटिंग कर जमीन बेची जा रही है। पटवारी, आरआई से लेकर तहसीलदार और एसडीएम अतिक्रमण पर गौर नहीं कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार कठमई बस्ती के पीछे माफिया ने नेशनल पार्क के नजदीक मुरम की सड़क बिछाकर प्लाटिंग शुरू कर दी है। यहां यह जमीन कई साल से वीरान थी। यही हाल गोशाला के नजदीक है, जहां वन विभाग की जमीन पर भी प्लाटिंग कर दी है। प्रशासन द्वारा पुराने अतिक्रमण नहीं हटाए जा रहे, इसी वजह से माफिया नई जमीन पर कब्जा करके प्लाटिंग करने लगे हैं। सरकारी जमीन बिकने के बाद लोग मकान बना लेते हैं। जिन्हें बाद में तोड़ा नहीं जाता है। इसी वजह से पूरा शहर अव्यवस्थित तरीके से आकार लेता जा रहा है। प्रशासन यूं ही अनदेखी करता रहा तो सरकारी जमीन खत्म हो जाएगी।

पिछले माह शहर में सरकारी जमीन पर बने मकान व दुकान हटाने के नोटिस देकर भूल गया प्रशासन


खेड़ापति हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जा, दुकानें नहीं हटाईं

आईटीबीपी के सामने तीस से अधिक दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं, लेकिन तहसीलदार यहां नोटिस देकर भूल गए हैं। खेड़ापति हनुमान मंदिर की जमीन पर बनीं दुकानों के अलावा भी पीछे स्थित जमीन पर खेतीबाड़ी चल रही है। अर्द्धशासकीय स्कूल भी मंदिर की जमीन पर बना है। पूर्व नपा अध्यक्ष रहे एक बड़े नेता ने मंदिर की जमीन पर दुकानें बनाकर बेची हैं।

सीएमओ से बात करो

भूपेंद्र कुशवाह, तहसीलदार शिवपुरी

प्रभावी कार्रवाई करेंगे

लवित भारती, वन मंडलाधिकारी, वन विभाग जिला शिवपुरी

इन क्षेत्रों में नोटिस देकर भूल गया प्रशासन, अतिक्रमण बरकरार

शहर के बड़ौदी क्षेत्र में रोड किनारे जो अतिक्रमण हटाए थे, उसके पीछे और मकान निकल आए। इन्हें भी एसडीएम शिवपुरी ने तोड़ने से पहले नोटिस जारी कराए। लेकिन इसके बाद कोई भी कब्जा हटाने नहीं गया है। यही नहीं प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था बड़ौदी की पांच में से साढ़े तीन बीघा जमीन पर भी कब्जा है। लिखित शिकायत के बाद भी प्रशासन कब्जा नहीं हटा रहा है। अभी फिलहाल डेढ़ बीघा जमीन पर ही संस्था का अाधिपत्य है। शहर में गुलाब साह दरगाह के पास और पटेल पार्क के नजदीक भी लोगों ने मकान बनाकर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। यहां भी नोटिस देकर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

गोशाला के पास बिजली के खंभे गाढ़े प्लाटिंग की जा रही

गोशाला के पीछे वन विभाग की जमीन लगी हुई है। जमीन की पत्थरों से बाउंड्रीवाल करके बिजली के खंभे लगा दिए हैं। चूना डालकर यहां भी प्लाटिंग की जा रही है। जबकि इससे पहले तक इस जमीन पर कुछ भी नहीं था। लोगों को डेढ़ सौ से दो सौ वर्गफीट में जमीन का लालच देकर विवादित जमीन बेचनी की कोशिश की जा रही है। माफिया कागजों में निजी जमीन का पट्‌टा देकर सीमांकन सरकारी जमीन पर दे रहे हैं।

नेशनल पार्क सीमा के पास तलैया में कर दी प्लॉटिंग

कठमई बस्ती के पीछे नेशनल पार्क सीमा के पास प्लाटिंग की जा रही है। यहां तलैया में ही प्लाटिंग कर दी है, जहां बरसात में पानी भर जाता है। नेशनल पार्क मुनार से मुरम की सड़क बिछा दी है, जो एबी रोड तक पहुंचती है। मुरम का उत्खनन भी उसी जगह से कर लिया है, जबकि मुरम उत्खनन की क्षेत्र में कोई भी अनुमति नहीं है। नेशनल पार्क प्रबंधन भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जल्द ध्यान नहीं दिया तो यहां मकान बन जाएंगे।

कठमई के पास वनविभाग की मुनार के पास से मुरम की सड़क बनाई।
खबरें और भी हैं...