भारतीय जनता युवा मोर्चा की कामकाजी बैठक में बोले वक्ता
भास्कर संवाददाता|शिवपुरी
मध्य प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा युवाओं के साथ छलावा किया जा रहा है। उसका विरोध प्रदर्शन भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रत्येक मंडल अध्यक्ष को करना है। और इस संबंध में आंदोलन की रणनीति भी बनानी है। यह बात जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने कही। उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे द्वारा आगामी कार्यक्रम तय किए हैं। हमें उन्हें करना है।प्रदेश के युवाओं के साथ हो रहे छलावा, चाहे वह बेरोजगारी भत्ता का हो या फिर भाजपा द्वारा मध्य प्रदेश में चलाई जा रही रोजगार हितैषी योजनाओं का बंद होना हो उन सब का विरोध युवा मोर्चा आने वाले समय में कलेक्ट्रेट का घेराव करके, भेड़ चलाकर, बैंड बजा कर, सब्जी के ठेले निकालकर, युवा संगोष्ठी कराकर करने वाला है।भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, युवा मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष ग्वालियर संभाग प्रभारी चंद्र प्रकाश मिश्रा, जिला प्रभारी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला मंत्री प्रतीक शर्मा नानू के द्वारा किया गया और इसमें युवा मोर्चा के दो पदाधिकारी जो वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष बने हैं हेमंत शर्मा और मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव दिनारा मंडल अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक में जिला महामंत्री संजय कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष लव अग्रवाल, डॉक्टर सतीश भार्गव, सौरभ बिरथरे, जिला मंत्री प्रतीक शर्मा, बादाम ओझा, अजय रघुवंशी, प्रदीप धाकड़, कार्यालय मंत्री नरेंद्र राठौर, जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी महेंद्र रावत, नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा और सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।