पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Krera News Mp News Grameen Said Salesmen Enter One Month39s Ration Giving Three Months

ग्रामीण बोले- सेल्समैन एक महीने का राशन देकर तीन महीने की एंट्री करता है

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करैरा ब्लॉक के ग्राम साजौर के ग्रामीणों ने गांव में स्थित सेल्समैन पर तीन माह की जगह एक माह का राशन देकर तीन माह की राशन कार्ड में फर्जी इंट्री करने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सेल्समैन द्वारा एक माह का राशन दिया जा रहा था। जबक हमने आस-पास के गांव में राशन का पता किया तो वहां तीन माह का राशन दिया जा रहा था। इस संबंध में जब सेल्समैन राकेश यादव से से पूछा तो उसने कहा कि मुझे सिर्फ एक ही माह का आवंटन ऊपर से मिला है। इसलिए मैं आपको मैं एक ही माह का राशन दूंगा। यदि तुम्हें कोई शिकायत भी करनी हो तो वह कर दो मुझे कोई परेशानी नहीं है। इसके बाद राशन लेने के बाद जब राशनकार्ड में इंट्री देखी तो वह सेल्समैन द्वारा तीन माह की इंट्री की जा रही है। इसके बाद सभी उपभोक्ताओं ने अपने राशन कार्ड में फर्जी इंट्री देख हंगामा खड़ा कर दिया। इसमें उपभोक्ता पतिराम आदिवासी, सवाईलाल आदिवासी, दयाराम आदिवासी, दशरथ परिहार, मुन्ना जाटव, बागराथ जाटव, रामस्वरूप आदिवासी, मुकेश साहू, रामदीन जाटव, अमरसिंह आदिवासी, महेंद्र जाटव, नाथूराम कोली, रतिराम पाल, पिस्तापाल, सविया जाटव, लच्छो जाटव, राधेलाल आदिवासी, आशेाक जोशी, शिवचरण जाटव, आनंद जोशी सहित अन्य ग्रामीणों ने अपने राशन कार्ड व लिए राशन को दिखाते हुए सेल्समैन पर कार्रवाई की मांगी की। गौरतलब है कि इस सेल्समैन राकेश यादव की ग्रामीण पूर्व में भी नाम तौल में गड़बडी कर कम राशन देने की शिकायत कर चुके हैं।

मुझे ही एक माह का मिला है राशन

राकेश यादव, सेल्समैन साजौर

ग्राम साजौर के ग्रामीण कम राशन देने का आरोप लगाते हुए।
खबरें और भी हैं...