नियम विरुद्ध तरीके से अतिथि विद्वानों को फॉलन आउट किया
प्राचार्य से जवाब मांगने की मांग
शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य पर लापरवाही के आरोप अतिथि विद्वान ने लगाए हैं। उनका आरोप है कि नियम विरुद्ध तरीके से अतिथि विद्वानों को फॉलन आउट किया। इसके लिए प्राचार्य जिम्मेदार हैं और उनसे अब इस संबंध में जबाब मांगा जाना चाहिए।
अतिथि विद्वान डॉ रामजी दास राठौर ने अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग,ग्वालियर को भेजे अपने शिकायती आवेदन में कहा कि जब महाविद्यालय में केवल 2 पद रिक्त थे तो मध्यप्रदेश शासन से पीएससी के 3 पद क्यों मांगे गए?यदि 3 पद मांगे गए अर्थात तीसरा पद खाली था तो उसके विरुद्ध अतिथि विद्वान की नियुक्ति क्यों नहीं की गई? और जब 3 पद स्वीकृत हैं तो फिर तीसरे व्यक्ति को ज्वाइन करने के पूर्व अतिथि विद्वान डॉ रामजी दास राठौर को क्यों हटाया गया। विद्वानों ने महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो महेंद्र कुमार तथा डॉ यू सी गुप्ता पर उन्होंने इस प्रक्रिया को न समझ पाने का आरोप लगाया।