स्कूलों में पढ़ाने ही नहीं आ रहे अतिथि शिक्षक
लापरवाह शिक्षकों के कारण ग्रामीण अंचल में सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। यही कारण है कि लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों के वजह प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा दिलाना चाहता है। जानकारी अनुसार विकास खंड खनियांधाना के शासकीय प्राथमिक विद्यालय दवियाजगन पर दोपहर 2.44 बजे पांच शिक्षक में एक शिक्षक वह भी अतिथि उपस्थित मिला है। वहीं स्कूल में दर्ज 134 विद्यार्थियों में मात्र चार छात्र ही उपस्थित मिले। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शिक्षा की क्या हालत होगी।
ये शिक्षक मिले अनुपस्थित
स्कूल में पदस्थ पांच शिक्षकों को अनुपस्थित देख अतिथि शिक्षक से पूछने पर बताया कि शासकीय शिक्षक रामगोपाल आदिवासी तथा अमित श्रीवास्तव, रामबाबू गौर, अंकी नायक अतिथि शिक्षक आज अनुपस्थित हैं तथा स्कूल में 134 छात्र संख्या दर्ज है। इसमें से मात्र चार छात्र उपस्थित हैं। कई पालकों ने बताया कि शाप्रावि दवियाजगन में शिक्षक नहीं आते हैं। साथ ही नियमित पढ़ाई नहीं कराई जाती इसलिए बच्चे विद्यालय नहीं जाते हंै। अधिकारियों को चाहिए कि लापरवाह शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई कर नियमित कक्षा लगाएं।
कार्रवाई की जाएगी
मुकेश पटैरिया, बीआरसीसी खनियांधाना