खुशियां... विद्यार्थियों ने खेली सूखी होली
शिवपुरी | होली का त्योहार स्कूली छात्र-छात्राओं ने भले ही सोमवार और मंगलवार को घर पर मनाया, लेकिन यह छात्र जब बुधवार को स्कूल पहुंचे तो यहां भी स्कूली शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बच्चों ने आपस में सूखे रंगों अर्थात गुलाल से होली खेली और होलिका पर्व की बच्चों ने खुशी मनाई। इस दौरान विद्यार्थियों को होली की कहानी भी स्कूल में सुनाई गई और पर्यावरण सहेजने की समझाइश भी स्कूली छात्र-छात्राओं ने दी।