पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्रीराम कथा सुनने से मिलती है मन को शांति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ब्राह्मण समाज करैरा में धर्मशाला उद्घाटन के उपलक्ष्य में चल रही संगीतमय श्रीराम व परशुराम कथा को श्रवण करने दतिया से पधारे पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व उपाध्यक्ष अवधेश नायक, बृजमोहन शर्मा ने जगद्गुरु रामस्वरूप चार्य्य, पीठाधीश्वर कमदनाथ सरकार चित्रकूट के श्रीमुख से कथा श्रवण कराते हुए कहा कि कथा सुनने से मन को मिलती है शांति। इसके बाद उन्होंने कथा वाचक से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर ब्राह्मण समाज सेवा समिति की ओर से आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया गया। अंत में अवधेश नायक ने पूरी समिति के साथ साथ भाई सुनील दुबे को धन्यवाद दिया जिन्होंने इस धर्म यज्ञ में उपस्थित होने का अवसर प्रदान किया।

खबरें और भी हैं...