- Hindi News
- National
- Dinara News Mp News Holi Festival Of Girrajdharan In Dinara Today Devotees Will Play Holi Circling Girraj Ji
दिनारा में गिर्राजधरण का होली महोत्सव आज, भक्त गिर्राज जी की परिक्रमा लगाते हुए खेलेंगे होली
दिनारा के बरियाघाट तालाब के किनारे स्थित भक्ति की आस्था का केंद्र गिर्राजधरण मंदिर दिनारा पर सोमवार पूर्णिमा को होली महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें कस्बे सहित क्षेत्र के धर्मप्रेमी व होली खेलने वाले प्रेमी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
गौरतलब है कि रामलखनदास महाराज व रामदास महाराज के सानिध्य में प्रत्येक पूर्णिमा को गिर्राजधरण मंदिर की 4 किमी वाली परिक्रमा प्रारंभ की गई थी, जो मंदिर से प्रारंभ होकर तालाब किनारे पहाड़ियों से होते हुए चांदे के खाती बाबा, गुप्तेश्वर मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, बस्ती के चतुर्भुज मंदिर, हनुमान मंदिर होते हुए मेन बाजार से निकल कर, हाईवे पुल के चक्कर लगाते हुए थाने के पास हनुमान मंदिर, बस स्टैंड पर स्थित शीतला माता मंदिर से होते हुए यथा स्थान गिर्राजधरण मंदिर पहुंचती है। होली की पूर्णिमा को भक्त बड़ी संख्या में शामिल होकर परिक्रमा लगाते हंै और पूरी परिक्रमा मार्ग में भक्त गुलाल की होली खेलने के साथ ही ढोल, डीजे पर भक्तिमय भजनों पर जमकर नृत्य करते हुए चलते हंै। भक्त आलोक यादव ने बताया कि पूर्णिमा को होली महोत्सव की परिक्रमा सुबह गिर्राज मंदिर दिनारा से ढोल डीजे के साथ प्रारंभ होगी ।
दिनारे में विराजे गोवर्धन भगवान।