ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह आज
पिछोर| नगर में परशुराम सेवा समिति द्वारा ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह नगर के भगवान परशुराम मंदिर पर 14 मार्च को आयोजित किया जाएगा। समिति अध्यक्ष रामकिशोर तिवारी ने बताया है कि शनिवार को मंदिर पर सुंदरकांड एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी समाज बंधु समाज विकास के लिए सहमति बनाएंगे। साथ ही चारे के साथ गुलाल उड़ाकर होली मिलन समारोह आयोजित करेंगे।