पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रंग, गुलाल से नहीं फूलों से कल खेलेंगे होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गहोई समाज का होली मिलन समारोह कल

गहोई वैश्य समाज सभा करैरा द्वारा गहोई भवन पर प्रत्येक मंगलवार को चल रहे सुंदरकांड पाठ के द्वितीय वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 16 मार्च सोमवार को चतुर्भुज भगवान का अभिषेक व होली मिलन समारोह एवं भंडारा आयोजित किया जाएगा। गहोई समाज सभा अध्यक्ष मनोज रेजा ने बताया कि कोरोना वायरस के बचाव को लेकर गहोई समाज ने संकल्प लिया है कि होली मिलन समारोह में रंग, गुलाल को पूर्णतः वर्जित कर केवल फूलों की होली खेली जाएगी। होली मिलन समारोह के पूर्व चतुर्भुज मंदिर पर सुंदरकांड आयोजन होगा एवं गहोई समाज करैरा की बैठक आयोजित होगी और सुंदरकांड पाठ व होली मिलन समारोह के समापन पर भंडारा आयोजित होगा। उपाध्यक्ष विनोद कनकने ने बताया कि 16 मार्च को सुबह 8 बजे भगवान का अभिषेक, सुंदरकांड पाठ 12 बजे से, होली मिलन व सामाजिक बैठक 2 बजे से 3.30 बजे तक एवं भंडारा 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित होगा। सामाजिक बैठक व होली मिलन समारोह में गहोई समाज सभा करैरा अध्यक्ष मनोज रेजा, उपाध्यक्ष विनोद कनकने, मंत्री सुनील कोठरी, कोषाध्यक्ष केशव प्रसाद तीतविलासी, संगठन मंत्री दिलीप नीखरा, धर्मशाला व विवाह सभा प्रभारी केदारनाथ सेठ, चतुर्भुज मंदिर प्रभारी नरेश तीतविलासी सहित समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी व सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में शामिल रहेंगे।

खबरें और भी हैं...