पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वाहन से कुचलकर लकड़बग्घे की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेडिकल कॉलेज के सामने रोड पर अज्ञात वाहन ने लकड़बग्घे को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लकड़बग्घे का पीएम कराकर अंत्येष्टि की गई है।

बता दें कि नेशनल पार्क सीमा से होकर नेशनल हाइवे गुजरा है। भारी वाहनों की संख्या बढ़ जाने से आए दिन वन्य प्राणियों की हादसों में मौत हो रही है। इसे लेकर शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने भी विधानसभा में प्रश्न लगाकर जानकारी मांगी है। नेशनल पार्क में अब तक कितने वन्य प्राणियों की हादसे में जान गई है, उनकी वन महकमे से जानकारी मांगी है।

खबरें और भी हैं...