- Hindi News
- National
- Krera News Mp News If The Pond Is Empty The Water Crisis Will Deepen In The Summer Conditions Will Worsen
तालाब खाली हुआ तो गर्मी में गहराएगा पानी का संकट, ज्यादा बिगड़ेंगे हालात
बारिश से भरे भुजरिया तालाब को दबंग कर रहे है रात के अंधेरे में खाली
करैरा ब्लॉक के आदर्श ग्राम सिरसौद में स्थित भुजरिया तालाब बारिश से लबालब भर गया था। इसे दबंग अपने स्वार्थ अथवा गर्मी में तालाब की जमीन में खेती करने के लिए रात के अंधेरे में बिना अनुमति के गेट खोलकर खाली कर रहे हैं। हालात ये हैं कि रात के अंधेरे में गेट खोलने से तालाब आधा खाली हो गया है। हालात ये हैं कि तालाब खाली होने के बाद निकली जमीन में दबंगों द्वारा खेती करने की तैयारी शुरू करने का मन बना लिया है या फिर तैयारी शुरू कर दी है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही तालाब को खाली होने से जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा नहीं रोका गया तो तालाब खाली हो जाएगा और गर्मी में इसका परिणाम देखने को मिलेगा। ग्रामीणों का दावा है कि भुजरिया तालाब के खाली होने से गर्मी में पानी का संकट गहरा जाएगा। साथ ही आस-पास के जल स्त्रोत भी दम तोड़ जाएंगे वहीं शासकीय तालाब में खेती कर दबंग मोटा मुनाफा कमा जाएंगे।
तालाब खाली होने से गहराएगा पानी संकट
ग्रामीणों के अनुसार तालाब के खाली हो जाने से गर्मी के मौसम में तालाब के नीचे इलाकों में बने कुओं सहित अन्य जल स्रोतों का जलस्तर भी गड़बडा जाएगा। इससे इलाकों में फसल कर रहे किसानों को कुएं के पानी संकट से जूझना पड़ेगा। वहीं दूसरी तरफ तालाब खाली होने के चलते भीषण गर्मी में लोग आपने मवेशियों को जंगलों की ओर प्यास बुझाने के लिए जाने को मजबूर करेंगे।
निजी स्वार्थ के लिए खाली किया जा रहा है तालाब
सिरसौद के भुजरिया तालाब कोे बिना अनुमति के गेट खोलकर दंबगों द्वारा हर वर्ष खाली कर दिया जाता है और अब इस वर्ष भी तालाब को दंबगों द्वारा खाली कर यह दबंग तलाब की जमीन पर खेती करने की तैयारी में लगे हुए हैं। तालाब की जमीन पर हर वर्ष लाखों का उत्पादन कर आर्थिक लाभ से संपन्न लोगों द्वारा लिया जा रहा है। हालात ये हंै कि दबंग तालाब को खाली कर अवैध रूप से फसल उत्पादन की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद भी जल संसाधन के अधिकारी इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई करते नहीं दिख रहे हैं।
अंधेरे में खोलते हैं गेट
भुजरिया तालाब को खाली करने के लिए दबंग रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए मनमाने रवैए के चलते तालाब का गेट बगैर विभागीय आदेश लिए खोल देते हैं।
मवेशी होंगे परेशान
घनश्याम वंशकार, निवासी सिरसौद
गिर रहा है जलस्तर
दौलतराम शिवहारे, ग्रामीण सिरसौद
फोन रिसीव नहीं किया
तालाब को दबंग कर रहे खाली के संबंध में पक्ष जानने के लिए भास्कर ने जल संसाधन विभाग के एसडीओ सोनेराम वर्मा से उनके मोबाइल पर फोन लगाया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
भुजरिया तालाब के गेट खोलकर पानी की करते बर्बादी।