- Hindi News
- National
- Shivpuri News Mp News Illegal Ravages Of Sand Brick And Ballast At Siddheshwar Tekri Threat To Banganga Fair
सिद्धेश्वर टेकरी पर रेत, ईंट और गिट्टी के अवैध फड़, बाणगंगा मेले के लिए खतरा
अवैध फड़ों पर भारी भरकम डंपर और ट्रक आ रहे, सिंधिया मार्ग उखड़ने का डर
शहर के सिद्धेश्वर टेकरी पर माफिया जगह-जगह अवैध रेत, ईंट और गिट्टी के फड़ लगा लिए हैं। जबकि जल्द ही सिद्धेश्वर बाणगंगा मेला आयोजित होने जा रहा है। जिसकी कलेक्टोरेट शिवपुरी में सोमवार की दोपहर 3 बजे कलेक्टर अनुग्रहा पी की अध्यक्षता में बैठक रखी गई है। ऐसे में जल्द ही अवैध फड़ नहीं हटाए तो मेले में आने वाले सैलानियों को जान का खतरा है। साथ ही सिंधिया मार्ग भी उखड़ने का डर बना हुआ है। क्योंकि ट्रैफिक पुलिस ने सरकूलर रोड होते हुए छतरी मार्ग से भारी वाहन दो घंटे के लिए दौड़ाकर देखे थे। तब पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि भारी वाहनों के गुजरने से सिंधिया मार्ग उखड़ जाएगा। ऐसे में रेत, गिट्टी और ईंट से भरे वाहन इसी मार्ग से होकर टेकरी पहुंच रहे हैं। शहरी सीमा में प्रवेश प्रतिबंधित होने के बाद भी ट्रैफिक पुलिस ध्यान नहीं दे रही। खनिज विभाग भी अवैध फड़ों पर कार्रवाई नहीं कर रहा। जिला खनिज अधिकारी का कहना है कि उन्होंने फड़ों की जांच नहीं कराई है। जल्द ही कार्रवाई करेंगे।
सिद्धेश्वर मंदिर परिसर के पास घाटी पर लगे रेत के अवैध फड़।