पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivpuri News Mp News Information Last Date Of School Recognition Application Till 15

जानकारी... स्कूल मान्यता आवेदन की आखिरी तारीख 15 तक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिवपुरी | प्राइवेट स्कूलों की नवीन मान्यता एवं मान्यता नवीनीकरण के लिए मोबाइल एप से आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च तय गई है। प्राइवेट स्कूल, नवीन मान्यता वाले अथवा जिन स्कूलों की पूर्व मान्यता शीघ्र समाप्त हो रही है, वे मान्यता नवीनीकरण के लिए मोबाइल एप से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित विकासखंड स्रोत केन्द्र समन्वयक द्वारा स्कूलों का भौतिक सत्यापन कर ऑनलाइन निरीक्षण रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को भेजी जायेगी। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राप्त मान्यता आवेदनों का अंतिम निराकरण किया जायेगा। अशासकीय विद्यालयों की मान्यता के लिये मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था इसी सत्र 2020-21 से प्रारंभ की गई है। इस एप के माध्यम से प्राइवेट स्कूल स्वयं अपने मोबाइल से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिये उन्हें किसी भी कार्यालय अथवा कियोस्क पर नहीं जाना होगा। मोबाइल एप के माध्यम से अशासकीय विद्यालयों की मान्यता प्रक्रिया सहज एवं साक्ष्य आधारित है। नवीन प्रक्रिया में स्कूलों को कोई तकनीकी समस्या न हो एवं प्राइवेट स्कूल सुगमता से आवेदन कर सकें, इस दृष्टि से संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र ने संशोधन किये हैं।
खबरें और भी हैं...