पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pohri News Mp News Injured Third Man Succumbed To Injury By Pressing Uncontrolled Cement Under Trailer

अनियंत्रित सीमेंट का ट्रेलर के नीचे दबने से घायल तीसरे युवक ने दम तोड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिछोर|पडरा चौराहे पर सूखे सीमेंट का ट्रेलर साेमवार की रात 8.30 बजे अनियंत्रित होकर पलट गया था। जिसमें दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। इलाज के दौरान अब तीसरे व्यक्ति की भी इलाज के दौरान जिला अस्पताल शिवपुरी में मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक पडरा चौराहे पर 9 मार्च की रात 8.30 बजे सीमेंट का ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। चौराहे पर खड़े जहार (45) पुत्र बहादुर परिहार, मदन उर्फ लल्लू (30) पुत्र भैयालाल परिहार की नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि गंभीर रूप से घायल रतिराम (32) पुत्र हीरालाल बढ़ाई को जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया। इलाज के दौरान रात करीब 12 बजे रतिराम की मौत हो गई। बता दें कि तीनों ही मृतक गिर्राज जी की परिक्रमा लगाकर घर लौट रहे थे।
खबरें और भी हैं...