पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गेहूं व सरसों की मंडी में आवक शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

व्यापारियों ने फसल खरीदने शुरू की डाक बोली

नगर में स्थित कृषि उपज मंडी में इन दिनों नया गेहूं व सरसों की आवक शुरू हो गई है। इसे खरीदने के लिए व्यापारियों ने मंडी परिसर में ही पहुंचकर डाक बोली शुरू कर दी है। गौरतलब यह है कि व्यापारियों द्वारा अभी तक कृषि उपज मंडी की जगह अपने गोदामों या मंडी से बाहर फसल की खरीदी की जाती थी। लेकिन अब कुछ अधिकारियों के निर्देशन में व्यापारियों ने कृषि उपज मंडी में ही फसल खरीदना शुरू कर दी है।

बताना होगा कि कृषि उपज मंडी में व्यापारियों द्वारा डाक बोली में हिस्सा न लेने के कारण किसानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं मिल रहा था। नाराज किसानों की शिकायत पर अधिकारियों ने व्यापारियों को मंडी प्रांगण में जगह मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। इससे व्यापारियों का रुझान मंडी में खरीदी के लिए बढ़ा फलस्वरूप किसान अपनी उपज गेहूं तथा राई को भी मंडी में बेचने आ रहे है। व्यापारियों के डाक बोली में बढ़ते रुझान के कारण किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिल पा रहा है।

किसानों अनुविभागीय अधिकारी उदयसिंह सिकरवार तथा मंडी सचिव बलवीरसिंह यादव के सहयोग से शुरू हुई है।

पिछोर में सरसों की फसल की बोली लगाते व्यापारी।
खबरें और भी हैं...