पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कथा... सांई सत्यचरित्र कथा सुनाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिवपुरी|जितनी भी हो सके एक दूसरे की मदद करें। यदि हम एक दूसरे की मदद नहीं कर सके तो फिर हमें जीवन में न तो सफलता मिलेगी और न ही हम एक दूसरे के साथ मिलजुलकर सदभाव का वातावरण निर्मित कर सकेंगे। सांई महराज किसी एक वर्ग विशेष के उद्धारक नहीं थे वरन उन्होंने सभी वर्ग के लोगों को शरण दी और उनका आसरा लेकर कई लोगों ने अपना कल्याण किया इसलिए हमें सांई के उपकार को भूलना नहीं चाहिए। यह बात श्री सांई सत्यचरित्र कथा की अमृत वर्षा आयोजन के दौरान कथा सुनाते हुए आध्यात्मिक गुरु शुभ्रम बहल कानपुर वालों ने कही। शगुन वाटिका में आयोजित हो रही इस कथा का समापन 8 मार्च को होगा। कथा का समय दोपहर 3 से 6 बजे तक रहेगा।
खबरें और भी हैं...