पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivpuri News Mp News Kavi Sammelan Today Kavi Will Give Colors Of Goodwill From The Stage

कवि सम्मेलन आज, कवि मंच से देंगे सद््भावना के रंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्व. बल्लभदास गोयल की स्मृति में आयोजित होगा कार्यक्रम

होली के अवसर पर शहर की कोर्ट रोड पर सद्भावना के रंग देश के विभिन्न राज्यों से आए साहित्यकार कवि बिखेरेंगे। अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा स्वर्गीय बल्लभदास गोयल की स्मृति में यह आयोजन मंगलवार रात 7 बजे से कोर्ट रोड पर होगा।

कार्यक्रम संयोजक आशुतोष शर्मा ने बताया कि इस कवि सम्मेलन में स्वस्थ मनोरंजन के साथ समाजहित में संदेश प्रसारित कर समाज में सदभाव का वातावरण निर्मित करना है। कवि सम्मेलन में हास्य व्यंग्य के कवि तेजनारायण बेचैन, साजन ग्वालियरी के साथ, शृंगार की कवि शायदा कुरैशी, ओज कवि देवेंद्र आग इटावा अपना काव्य पाठ प्रस्तुत करेंगे।साथ ही स्थानीय कवि सुकून शिवपुरी, सत्तार शिवपुरी भी काव्य रचनाएं पढेंगे। इस दौरान शहर के वरिष्ठ साहित्यकारों का सम्मान अनूठे अंदाज से कवि सम्मेलन के दौरान किया जाएगा। स्वर्गीय बल्लभदास गोयल होली पर महामूर्ख कवि सम्मेलन आयोजित करते थे और 20 से अधिक वर्षों तक उन्होंने इस परंपरा को बनाए रखा। उनके जाने के बाद साहित्य परिषद शिवपुरी ने साहित्य प्रेमी अमन गोयल के सहयोग से इस परम्परा को पुनः प्रारम्भ किया है।इस बार उसी महामूर्ख कवि सम्मेलन की तरह कवि सम्मेलन का यह आयोजन होगा। तैयारी के सिलसिले में समिति की बैठक आयोजित कर विभिन्न निर्णय लिए गए। बैठक में अमन गोयल, राजेश गोयल रजत, वैभव कबीर, राजकुमार चौहान, अजय अविराम, दीपेश फड़नीश, अमन बिरथरे, नवीन शर्मा, अरमान घाबरी, दीपक भार्गव आदि समिति सदस्य मौजूद रहे।

कवि सम्मेलन को लेकर बैठक करते हुए आयोजक।
खबरें और भी हैं...