पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Krera News Mp News Lakhs Of Rupees Sirsaud Naveen Haat Market Becomes Ruins In Six Years Even After Spending

लाखों रु. खर्च के बाद भी छह साल में खंडहर बना सिरसौद नवीन हाट बाजार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नवीन हाट बजार भवन में उग आई घास

जिला मुख्यालय से महज 46 किमी दूर आदर्श ग्राम सिरसौद में नवीन हाट बजार बनाने में लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी बेकार हुआ है। यह हाट बाजार में 6 साल से अधिक समय से ताला लटका हुआ है। हालात ये है कि ग्रामीणों का कहना है कि हाट बाजार भवन में कितनी दुकानें बनकर स्वीकृत हुईं यहां तक की हाट भवन पर लटके ताले की चाबी किन लोगों की जेब में है, मालूम नहीं है। गौरतलब यह है कि हाट बाजार कस्बे की जनता की सुख सुविधा के लिए लाखों रुपए खर्च कर भवन बनाकर तैयार किया गया था, लेकिन भवन बनने के बाद हाट भवन के गेट पर ताला लटका दिए गए हैं। इतना ही नहीं ताला हाट भवन पर 6 वर्ष से ताला लटका हुआ है। इसके चलते अब हाट बाजार भवन में सांप, बिच्छू, चिड़िया सहित धूल जम रही है।

10 दुकानों की हालत खराब, लग रहे हंै जाले: हाट बाजार भवन में धूल मिट्टी, जाले से भरी 10 दुकानें तैयार हैं पर हाट बाजार के गेट पर ताले की चाबी बे-सुराग रही, जबकि यह हाट भवन बेरोजगार लोगों की सुख सुविधा के लिए और कस्बे की सुंदरता के लिए स्वीकृति किया गया था। मगर भवन बनने के बाद गेट पर ताला लटका दिया गया और यह ताला वर्तमान में हाट बाजार भवन पर ताला लटका हुआ है। इसकी सुध लेने वाला अब तक कोई नहीं है।
खबरें और भी हैं...