- Hindi News
- National
- Shivpuri News Mp News Leadership Will Be Developed In Students From The National Parliament
राष्ट्रीय संसद से छात्रों में नेतृत्व क्षमता का होगा विकास
राष्ट्रीय संसद में हिस्सा लेने के लिए 31 मार्च तक करा सकेंगे पंजीयन
युवा विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता को विकसित करने राष्ट्रीय संसद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को दो वर्गों में किया जाएगा जिसमें कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को किशोर वर्ग और महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए तरुण वर्ग में भागीदारी का अवसर मिलेगा।
संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के लिए किया जाने की योजना है।इसमें स्कूलों और कॉलेज के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। इसके लिए मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे।
युवा संसद कार्यक्रम में पंजीकरण कराने वाले विद्यालय के प्राचार्य द्वारा चयनित विद्यार्थी युवा संसद, किशोर सभा और महाविद्यालय के डीन द्वारा चयनित विद्यार्थी तरुण सभा के अंतर्गत पंजीयन करवा सकेंगे। इसके बाद संस्थान अपने परिसर में युवा संसद कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे। इसके लिए पंजीयन 31 मार्च तक कराए जा सकेंगे। बता दें कि संस्थान द्वारा युवा संसद की रिपोर्ट, वीडियो व फोटो नेशनल यूथ पार्लियामेंट पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। संसद कार्य मंत्रालय द्वारा इसकी जांच और सत्यापन करने के बाद कार्यक्रम में निर्धारित नियमों के अनुरूप पाए जाने पर विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।
देश के सभी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान जो युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं। उन्हें ऑनलाइन nyps portal पर पंजीयन कराना होगा। इसके बाद ही अपने संस्थान में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन कर सकेंगे।
योजना के तहत युवा संसद कार्यक्रम में विद्यालय के 9 से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी किशोर सभा के अंतर्गत भाग ले सकेंगे। महाविद्यालय के ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थी तरुण सभा के अंतर्गत भाग ले सकेंगे।
युवा संसद में चर्चा के लिए चुने जाने वाले विषय जहां तक संभव हो गैर-विवादास्पद होना चाहिए। युवा संसद में उठाए गए मामले कल्याणकारी गतिविधियां, देश रक्षा, सामाजिक न्याय, आर्थिक विकास होना चाहिए।
गर्ल्स कॉलेज में मौजूद छात्राएं।