सीख... कुपोषण रोकने के सीखे गुर
शिवपुरी| कुपोषण की रोकथाम के लिए ग्रास रूट लेवल पर काम होना जरुरी है। ग्रामीण बस्तियां खासकर जहां आदिवासी निवासरत हैं वहां कुपोषण की समस्या अभी भी बनी हुई है। इस समस्या को दूर करने के लिए एनजीओ को भी सक्रिय भागीदारी निभाकर ऐसे बच्चों को एनआरसी केंद्र तक भिजवाने चिन्हित करने होंगे। और इसके लिए आप अपनी संस्था के अभियान शुरू करें। यह बात राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान महिला बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित बच्चों में कुपोषण से होने वाली मृत्यु की रोकथाम और कुपोषण में कमी विषय पर आयोजित बैठक में विशेषज्ञों ने कही। आयोजन में शिवपुरी से भी युवा कार्यकर्ताओं ने इसमें शामिल होकर कुपोषण खत्म करने के टिप्स सीखे।