- Hindi News
- National
- Shivpuri News Mp News Mathematics Of 10th Result Will Spoil Due To Canceled Two Questions
निरस्त दो सवालों से बिगाड़ेगा 10वीं के रिजल्ट का गणित
दो सवाल हटाने पर परीक्षार्थी बोले- इसमें हमारी क्या गलती है
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की 10वीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान के पेपर में अाजाद कश्मीर से जुड़े दाे सवाल हटाए गए हैं। मंडल ने इन दाेनाें प्रश्नाें काे निरस्त कर उत्तर पुस्तिकाअाें का मूल्यांकन 90 अंक में करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। मंडल के इस फैसले से विद्यार्थी नाराज हैं। विद्यार्थियों ने डीबी स्टार को बताया कि जो दो प्रश्न निरस्त किए गए हैं वह आब्जेक्टिव हैं और उनके उत्तर बेहद सरल हैं। लगभग सभी विद्यार्थी 10 नंबर के इन दोनों प्रश्नों में से 6-10 अंक प्राप्त कर लेते।
एक निजी स्कूल के प्राचार्य ने बताया, 5-5 नंबर के दोनों प्रश्नों को निरस्त कर दिया गया है इसलिए 100 की बजाय 90 नंबर में से मूल्यांकन होगा। ये सवाल नहीं हटाए जाते तो परीक्षार्थियों को 100 में से न्यूनतम 33 अंक प्राप्त करने होते। अब उन्हें 90 में से कम से कम 25 अंक पर लाने होंगे। यानी 90 में से मिले नंबरों को 100 में कन्वर्ट करने पर परीक्षा परिणाम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
विद्यार्थियों और उनके परिजन का कहना है कि दोनों प्रश्नों के केवल दो नंबर वाले आपत्तिजनक अंश को ही निरस्त किया जाए। इससे मूल्यांकन 98 अंकों में से होगा और सभी परीक्षार्थियों को 2 अंक का बोनस दे दिया जाए। इससे किसी भी परीक्षार्थी के रिजल्ट पर प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा और समस्या का समाधान भी हो जाएगा।
बोर्ड के निर्णय से होगा नुकसान
प्रिया नामदेव, रोहित बापना, अलका नायक, परीक्षार्थी
परीक्षार्थियों के हित का ध्यान रखेंगे
प्रभुराम चौधरी, स्कूल शिक्षा मंत्री, मप्र