पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivpuri News Mp News Muni Subrata Sagar Maharaj Enters Mars In The City Today People Of Jain Society Prepare

मुनि सुब्रत सागर महाराज का शहर में मंगल प्रवेश आज, जैन समाज के लोगों ने की तैयारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अब से तीन साल पहले जिन संत ने कोलारस में चातुर्मास करके महती धर्म प्रभावना वहां की थी वह मुनि सुव्रत सागर महाराज शनिवार को शिवपुरी में सुबह 8 बजे पोहरी वायपास से प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि इस दौरान जैन समाज द्वारा मुनिश्री की आगवानी पोहरी बायपास से गाजे बाजे के साथ की जाएगी।वहीं उनके प्रवास के दौरान कई धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम जनचेतना के होंगे।

गोशाला समिति के अध्यक्ष राजेश जैन और महासचिव माणिक जैन ने बताया कि जैन संत सुव्रत सागर महाराज ने 2017 में कोलारस में चातुर्मास किया था। इस दौरान उनके सानिध्य में न केवल वहां पंचकल्याणक का आयोजन हुआ था वरन यहां संयम कीर्ति स्तंभ सहित धर्मसाधना के कई कार्यक्रम हुए थे। अब शिवपुरी समाज उनके सानिध्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर धर्मसाधना करेगी।

पोहरी चौराहे से होगी आगवानी: जैन मुनि सुव्रत सागर महाराज अभी कुछ दिन पहले तक पोहरी में निवासरत थे। यहां से वह पद विहार करते हुए शिवपुरी आ रहे हैं। और आज सिरसौद से विहार कर वह शिवपुरी की और बढे। और शनिवार को सुबह 8 बजे वह पोहरी बायपास से शिवपुरी शहर में प्रवेश करेंगे। इस दौरान नगर के प्रमुख मार्गों से मुनि श्री की आगवानी पाद प्रक्षालन और आरती उतारकर जैन समाज करेगा।

जैन मुनि विहार कर शिवपुरी की ओर आते हुए।
खबरें और भी हैं...