पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivpuri News Mp News Nearly Five Hundred Tenants In The City So Far 58 Police Verification

नगर में करीब पांच सौ किराएदार,अभी तक 58 ने कराया पुलिस वेरिफिकेशन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस बोली 31 मार्च के बाद करेंगे कार्रवाई

नगर में मकान मालिकों द्वारा अपने किराएदारों की जनकारी पुलिस को नहीं होने के कारण उसका फायदा असामाजिक तत्व उठा रहे हैं। हालात ये हैं कि पुलिस द्वारा नगर में एक बार मुनादी कराने व दो बार शांति समिति की बैठक में अपने किराएदारों का पुलिस वेरिफिकेशन कराए जाने के निर्देश दे चुकी है। इसका भी नागरिकों पर कोई असर नहीं हो रहा है।

गौरतलब यह है कि नगर में 500 के लगभग किराएदार लोगों के भवनों में निवास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक पुलिस के मुनादी व बैठकों में दिए निर्देश के बाद भी महज 58 लोगों ने अपने किराएदारों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया है। हालात ये है कि वेरिफिकेशन नहीं होने से असामाजिक तत्व किराएदार बनकर निवास करते रहते हैं और अपराध कर आसानी से फरार हो जाते हैं, लेकिन इनके खिलाफ पुलिस भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाती है। इसके चलते नगर में दिनों दिन किराएदारों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि नागरिकों को 31 मार्च तक अपने किराएदारों को वेरिफिकेशन कराने का समय दिया है। इसके बाद पुलिस को सूचना नहीं देने वाले नागरिकों के खिलाफ मामले दर्ज किए जाएंगे।

किराएदारों का वेरिफिकेशन नहीं होने से हो सकती है बड़ी वारदात

पुलिस व नगर परिषद के पास होना चाहिए किराएदारों का रिकॉर्ड

नियमानुमार नगर में किराए से कमरा देने वाले भवन मालिक को अपने किराएदार का नाम, पता मोबाइल नंबर के साथ आधार कार्ड, दो फोटो सहित अन्य दस्तावेज की एक-एक प्रति पुलिस थाना व नगर परिषद कार्यालय में जमाकर एक प्रति स्वयं के पास रखना होता है। इससे किराएदार अपराधी एवं असामाजिक तत्व होने पर उसका पता पुलिस आसानी से कर सकें। साथ ही अपराध घटित करने पर अपराधी किराएदार आसानी से पुलिस की पकड़ में आ सके। पुलिस का कहना है कि वेरिफिकेशन होने से यदि कोई अपराधी निवास कर रहा है और उसे किसी दूसरे जिले की पुलिस गिरफ्तार करने घूम रही है तो हम रिकॉर्ड देकर बता सकते हैं कि ये व्यक्ति हमारे यहां किराए से निवास कर रहा है। इससे वह दूसरा कोई अपराध नहीं कर सकेगा।

मकान मालिक टैक्स बचाने के फेर में पुलिस वेरिफिकेशन नही करा रहे

किराए का कमरा, लेकर असामाजिक तत्व अथवा अपराधी निवास कर अपराध न कर सकें इसके लिए पुलिस द्वारा बार-बार नागरिकों को अपने किराएदारों की सूचना पुलिस को देने अथवा उनके आवश्यक दस्तावेज थाने में जमा कर उनके वेरिफिकेशन के लिए नगर में एक माह पहले मुनादी कराई गई। साथ ही थाना परिसर में दो बार आयोजित शांति समिति की बैठक में भी आमजन को अपने किराएदारों का पुलिस वेरिफिकेशन के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी नागरिक लालच व टैक्स बचाने के फेर में किराएदारों का वेरिफिकेशन पुलिस को नहीं करा रहे हैं। इससे किराए के कमरों में निवास कर रहे लोगों का यह पता नहीं चल पा रहा है कि ये कोई सभ्य व्यक्ति है अथवा कोई अपराधी।

वेरिफिकेशन नहीं कराने का अपराधी उठाते हैं फायदा

घटना होने के बाद मकान मालिक व पुलिस दोनों हाथ पर हाथ धरे रह जाते हैं। वहीं पुलिस जहां एक ओर किराएदारों की जानकारी लेने में रुचि नहीं दिखाती बल्कि मकान मालिक भी किराएदारों की जानकारी पुलिस थाने में देना उचित नहीं समझते हैं। इसका फायदा असामाजिक तत्व उठाते हैं, जबकि नियमों के मुताबिक मकान मालिक को अपने किराएदार की जानकारी पुलिस थाने व नप को दी जाना चाहिए।

31 मार्च के बाद दर्ज करेंगे केस

मनीष शर्मा, थाना प्रभारी बदरवास
खबरें और भी हैं...