- Hindi News
- National
- Shivpuri News Mp News Nephew Stabbed In The Head Due To Subscription Injured
ग्राहकी को लेकर भानजे ने सिर में मारा सरिया, घायल
शिवपुरी|बांकड़े हनुमान मंदिर पर ग्राहकी को लेकर बड़े भाई का अपने ही छोटे भाई व दो भांजों से विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद तीनों ने मिलकर सुरेंद्र जैन की मारपीट कर दी। एक भानजे ने सरिए से हमला कर दिया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। देहात थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।
सुरेंद्र जैन (47) पुत्र स्वर्गीय हरिचरण लाल निवासी तारकेश्वरी कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बांकड़े हनुमान मंदिर पर मिठाई की दुकान है। समीप ही छोटे भाई पवन जैन और भानजे डिंपल जैन व मनेंद्र जैन की भी दुकानें है। तीनों ही अक्सर ग्राहकों को अपनी तरफ बुला लेते हैं। इसी रंजिश के चलते तीनों ने एकराय होकर उस पर हमला कर दिया।