पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivpuri News Mp News New Executive Of Agrodaya Mahila Mandal Formed Archana Became President And Harsha Became Secretary

अग्रोदय महिला मंडल की नई कार्यकारिणी गठित, अर्चना अध्यक्ष और हर्षा बनीं सचिव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली मिलन समारोह मनाने के साथ नई कार्यकारिणी का गठन

अग्रवाल समाज की नव गठित अग्रोदय महिला मंडल का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामना दी। इसी के साथ अगले साल के लिए नई कार्यकारिणी का भी गठन किया है। जिसमें अर्चना जैन को अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। जबकि हर्षा मित्तल को सचिव और रेणु अग्रवाल संयोजक बनाया गया है।

अग्रोदय महिला मंडल की संयोजिका रेणु अग्रवाल ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष और सचिव के अलावा शिल्पी गोयल एवं वीनू गुप्ता उपाध्यक्ष, अनीता जैन सह सचिव, रेणु अग्रवाल कोषाध्यक्ष, पिंकी अग्रवाल एवं वंदना अग्रवाल को प्रचार मंत्री बनाया गया है। इसी के साथ कार्यकारिणी सदस्यों में रश्मि जैन, गोल्डी अग्रवाल, रीता गुप्ता, श्वेता अग्रवाल, रानी जैन, नेहा मित्तल, दीप्ति मित्तल, प्रीति अग्रवाल एवं नेहा जैन को शामिल किया गया है। शहर के पर्यटक स्थल भदैया कुंड पर आयोजित होली मिलन समारोह के साथ-साथ विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। रंग रंगीले वातावरण पर महिला सदस्यों ने जमकर लुत्फ उठाया।

आगामी सत्र में किए जाने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई: होली मिलन समारोह के साथ सत्र की अंतिम बैठक भदैया कुण्ड पर हुई जिसमें सत्र में आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी सत्र में किए जाने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। रेणु अग्रवाल ने बताया कि समाज हित के कार्यों को बढ़ाने एवं महिलाओं की समाज हित के कार्यों में महती भूमिका निभाने के उद्देश्य से अग्रोदय महिला का गठन गत वर्ष किया गया। अपने गठन के बाद से ही समाज के कार्यों में इस मण्डल ने अपनी उपस्थिति समाज में दर्ज कराई है। अग्रोदय महिला मण्डल अपने कार्याे और समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है और इसकी सभी महिला सदस्य बहुत ही क्रियाशील होने के साथ ही उन्होंने समाज में एक ही साल मैं अपनी अलग पहचान बना ली है।

अग्रोदय महिला मण्डल की नवीन कार्यकारिणी गठित।
खबरें और भी हैं...