- Hindi News
- National
- Pichhor News Mp News No Action On Those Who Steal Electricity The Estimated Bills Are Being Handed Over To Consumers
बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई नहीं, उपभोक्ताओं को थमा रहे आकलित बिल
नगर परिषद के बिजली उपभोक्ता इन दिनों वितरण कंपनी द्वारा भेजे जा रहे आकलित खपत के भारी भरकम बिल से भारी परेशान हैं। उनका कहना है कि मीटर चालू होने के बाद भी उन्हें आकलित खपत के बिजली बिल भेजे जा रहे हैं, जबकि बिजली चोरों के खिलाफ विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
खुलेआम की जा रही बिजली चोरी का खामियाजा बिजली बिल जमा कर रहे लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बिजली उपभोक्ता दीपक, गोलू, अरविंद, पूरन लाल, नीरज आदि ने बताया कि कंपनी द्वारा बिजली चोरी नहीं रोकी जा रही है, इसकी खपत का खामियाजा ईमानदार उपभोक्ता को आकलित खपत के रूप में भुगतना पड़ रहा है। आकलित खपत के भारी भरकम बिलों से गुस्सा, लोगों ने बताया कि विभाग की निगरानी टीम द्वारा चोरी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जाती है।
बिजली चोरों द्वारा पोल की मेन लाइन पर कुंदी डालकर खुलेआम चोरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि कस्बे में ऐसे अनेक व्यवसायी दुकानदार और कारोबारी हैं जो बिना कनेक्शन के ही बिजली का उपयोग कर कंपनी को चूना लगा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 3, 13, 14, 15 में विद्युत उपभोक्ताओं को मनमाने बिल दिए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं ने भेजे जा रहे आकलित खपत के बिल पर रोक लगाए जाने की मांग की है।