- Hindi News
- National
- Dinara News Mp News No Nation Can Reach The Pinnacle Of Progress Without Giving Equal Rights To Women
महिलाओं को समान अधिकार दिए बिना कोई राष्ट्र उन्नति के शिखर पर नहीं पहुंच सकता
वक्ता बोले- आज महिलाएं जमीं से लेकर आसमां तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्यप्रदेश-डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने ग्राम पंचायत कडोरा लोधी में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आमंत्रित कर महिला दिवस मनाया। इस अवसर पर रामकृष्ण घनश्याम सिंह बघेल, जितेंद्र सेन रविंद्र पाल ने नारी शक्ति को फूल माला के साथ मेडल पहना कर सम्मानित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि हमारे देश की महिलाएं जमी से लेकर आसमां तक अपनी कामयाबी का परचम लहरा चुकी हैं पर आज भी कुछ महिलाएं अंदर छिपी प्रतिभा को उजागर करने में या अपने भावना को व्यक्त करने में हिचकिचाती हंै। महिलाओं को समान अधिकार दिए बिना कोई राष्ट्र उन्नति के शिखर पर नहीं पहुंच सकता।
नारी स्नेह का वह खजाना है जो अपनत्व से समाज की बुराइयों पर विजय प्राप्त कर सकती है। वह आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े, क्योंकि जब आप खुद पर भरोसा करोगे तभी आप लोगों की सोच को बदल सकते हंै। साथ ही अपने आप को स्थापित कर सकती हो एवं समाज व देश के लिए आदर्श बन सकती है। नारी प्रेम, आस्था, विश्वास और टूटी हुई उम्मीद की एकमात्र आस होती है। इस मौके पर अध्यक्ष महिला स्व-सहायता समूह कलावती प्रजापति, लक्ष्मी प्रजापति, विमला वंशकार, रश्मि सेन, हेमा प्रजापति, रामकृष्ण घनश्याम सिंह बघेल, जितेंद्र सेन, रविंद्र पाल आदि सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति मौजूद थी।
मनपुरा में महिलाओं को अपनी शक्ति और अधिकारों से लोगों को अवगत कराया
मनपुरा|विकास नव युवा समिति ग्राम मनपुरा द्वारा महिला दिवस पर पंचायत सचिवालय के सभागार में एक महिला जागरूकता तथा महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देश की पहली शिक्षिका महिला सावित्रीबाई फुले के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि कथा व्यास नीलम कुशवाहा एवं विशिष्ट अतिथि अशोक बाबू शर्मा टीआई भौंती, कुमारी राधा किशोरी कुशवाह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, लक्ष्मण सिंह मोजपुरिया, लेखारा आदि मौजूद थे। नीलम व्यास द्वारा कहा गया है की महिला शक्ति का रूप होती है। बस उन्हें अपनी शक्ति और अधिकार को सही रूप से पहचान ने की जरूरत है। लक्ष्मण सिंह मोजपुरिया अतुल पहारिया राजेंद्र विजयवर्गी, नरेश मिश्रा द्वारा भी अपने विचार रखे गए। शंकर कुशवाह द्वारा चलाया जा रहा वृक्षारोपण अभियान के पौधे वितरित किए गए। इस मौके पर 31 अनुभवी वृद्ध महिलाओं को शॉल श्रीफल से सम्मान किया। धर्मेंद्र सोनी, जय प्रकाश मिश्रा, जगदीश चौरसिया, चंदन नामदेव, राजेश कछवारे, मुलायम सिंह परिहार, रामप्यारी, सचिव अखिलेश राजपूत, दीपेश बंसल, जीतू परिहार, केके गुप्ता, रमेश राजपूत आदि लोग मौजूद थे।
बेटा-बेटी में न करें भेदभाव, बेटियां बनकर आ सकती हैं कलेक्टर व न्यायाधीश: वैद्य
पोहरी|पोहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभा कक्ष में रविवार सुबह 12 बजे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एसडीएम पल्लवी वैद्य ने कहा कि बेटियों को सशक्त बनाएं कल को पता नहीं कौन-सी बेटी आपके सब डिवीजन में एसडीएम बनकर आ जाए, जिले में कलेक्टर बनकर आ सकती है या फिर न्यायाधीश की कुर्सी पर बैठे सकती है। इसके अलावा आपके अस्पताल में डॉक्टर बनकर आ सकती है। हां अभी आपके यहां डीएसपी भी महिला आ गई है। पता नहीं क्या कमाल हो जाए, महिलाओं को व बच्चियों को जरूर सशक्त बनाइए। शिक्षा ही एक ऐसा हथियार है इससे कुछ भी हासिल किया जा सकता है। आप लोग बेटा-बेटी में कोई भेदभाव न करें बल्कि बेटियों को भी बेटों की तरह ही पढ़ाएं। क्योंकि बेटियां भी बेटों से किसी प्रकार कम नहीं है। इस बाद बीएमओ शशांक चौहान कोरोना वायरस के बारे में लक्षण व बचाव की जानकारी दी। इस मौके पर एसडीएम पल्लवी वैद्य, बीएमओ शशांक चौहान, डॉ. थानेदार सिंह, डॉ.सुधा पटेल, एएनएम आशा शर्मा सहित पूरा अस्पताल स्टाफ व नगर की महिलाएं मौजूद थीं।
महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण और विभिन्न बीमारियों की जांच मनाया महिला दिवस
करैरा|अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के उपलक्ष में सोमवार को शासकीय अस्पताल में महिला कर्मचारियों एवं क्षेत्र की महिलाओं की जांच परीक्षण एवं उपचार का शिविर आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र में कार्य करने वाली आशा, एनएम, क्षेत्रीय महिलाओं आदि की विभिन्न जांचें इसमें डायबिटीज, हिमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप एवं अन्य जांच की गई। वहीं महिलाओं में होने वाली अन्य बीमारियों की परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में करैरा बीएमओ डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. मेघा दुबे ने क्षेत्र में आई महिलाओं को विभिन्न रोगों एनीमिया, सर्वाइकल, कैंसर, रक्त स्राव, थकान होना के बचाव एवं उपचार के साथ-साथ महिला की समाज में भूमिका एवं उनकी सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। इस मौके पर मोनिका, मधु शर्मा, अनीता कामटे, अवधेश गोरैया, अमित दुबे, भरत जाटव अन्य लोग मौजूद थे।
मनपुरा में महिला दिवस मनाते हुए।
पोहरी में महिला दिवस मनाते हुए।
दिनारा में कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।
बेटा-बेटी में न करें भेदभाव, जिले में बेटियां बनकर आ सकती है कलेक्टर व न्यायाधीश: पल्लवी वैद्य